कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी के आह्वान पर दिनांक 5 जुलाई 2026 को प्रदेश कार्यालय, खजुरी, पांडेयपुर, वाराणसी में पार्टी की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों से आए प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजकुमार आरमो, प्रदेश महासचिव एड. मारुतेंद्र गोंड, प्रदेश सचिव उमाशंकर गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह मरावी, प्रदेश महामंत्री एड. सोनू धुर्वा, संगठन मंत्री चहेती गोंड, मंडल अध्यक्ष गुड्डू गोंड (बस्ती), शुभम गोंड (वाराणसी), राजेंद्र मरपछि (मिर्जापुर) तथा जिला अध्यक्ष रामनरेश पोया (सोनभद्र), हेमचंद्र आजाद सिंह (मिर्जापुर), विनोद शाह (वाराणसी), विनोद गोंड (प्रयागराज), रमेश गोंड (भदोही), सुरेंद्र गोंड (संत कबीर नगर), प्रमोद गोंड (बस्ती), महेश चंद्रवंशी, डॉ. आशीष कुमार गोंड (संत रविदास नगर), शिवजतन गोंड, राजकुमार गोंड (संत कबीर नगर), झनकू गोंड, रिंकू गोंड,मोहित गोंड सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के अपने चुनाव चिन्ह “आरी” पर पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले भव्य एवं संगठित रूप से किया जाएगा। साथ ही संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम के आदर्शों एवं पार्टी की नीति-रीति पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी सभी कार्यक्रमों एवं चुनावों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।