कार्यालय प्रतिनिधि वाराणसी लखनऊ/वाराणसी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) तथा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनजाति उत्सव के अंतर्गत “गोंडवाना शौर्य महोत्सव” का भव्य आयोजन दिनांक 24 जून 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से किया जाएगा।
यह कार्यक्रम गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मृति भवन, व्यास परिसर, चक्का, हरहुआ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा। महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता, संस्कृति, परंपराओं एवं महान विभूतियों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में जनजातीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं गोंडवाना के शौर्य से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, विद्वान, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं आम जनमानस से इस गौरवपूर्ण आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है