Follow us on

गोरखपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर ने जालौन में सरकारी आवास में खुद को गोली मारी।

Share this post:

गोरखपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर ने जालौन में सरकारी आवास में खुद को गोली मारीकाशी दीप विजन।कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 45 वर्षीय अरुण कुमार राय गोरखपुर के निवासी थे। वे 2023 में जालौन जिले में तैनात हुए थे और जालौन में मीडिया सेल का प्रभार सँभालने के बाद उन्होंने कोंच और उरई कोतवाली में लंबी अवधि तक सेवा दी। 21 अगस्त 2024 को उनका तबादला कुठौंद थाने पर प्रभारी निरीक्षक के रूप में हुआ था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे का दरवाजा खोल कर एक महिला सिपाही भागते हुए बाहर निकली और निरीक्षक खून से लथपथ हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरे परिवार में गम का माहौल।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x