गाज़ीपुर जहां इस वक़्त की बड़ी खबर स्वाट और सुहवल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शातिर गौ-तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार हुआ है, जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गाज़ीपुर के रजागंज इलाके में देर रात पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली।मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और सुहवल पुलिस ने संयुक्त रूप से पिकअप और मोटरसाइकिल सवार गौ-तस्करों की घेराबंदी की।जैसे ही पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सैफ पुत्र अख्तर के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही पकड़ा गया।पुलिस ने घायल बदमाश को मानवता के आधार पर तुरंत CHC रेवतीपुर भेजा।उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।जबकि उसका साथी और गोवंश से भरा पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़ा गया आरोपी कई जनपदों में गौ-तस्करी से जुड़े 5 मुकदमों में वांछित बताया जा रहा है।पुलिस अब फरार बदमाश और पिकअप वाहन की तलाश तेज कर दी है।फिलहाल घायल बदमाश का इलाज चल रहा है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे की कार्रवाई जारी है।अनिल कुमार, क्षेत्राधिकार जमानिया जावेद आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर