वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित विकासखंड काशी विद्यापीठ के भूल्लनपुर में मंगलवार को शिक्षा महिला प्रेरणा संकुल समिति में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। शिक्षा महिला प्रेरणा संकुल समिति कल 18 ग्राम पंचायतों मे कार्य कर रही हैं। संबंधित संकुल समिति में 18 ग्राम संगठन एवं 200 समूह जुड़े हैं। संकुल समिति के अंतर्गत कुल 2500 के लगभग परिवार जुड़े हैं। वार्षिक आमसभा में राधिका एवं शीला द्वारा सफलता की कहानी प्रस्तुत करते हुए समूह की अन्य महिलाओं को प्रेरित किया गया। संकुल की लेखाकार बेबी द्वारा गत वर्ष के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए मदवार विवरण साझा किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी।संकुल अध्यक्ष सुनीता देवी द्वारा आम सभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों एवं ग्राम संगठन के कार्यों को सराहा गया।इस कार्यक्रम में एलआईसी के कृष्ण मोहन मिश्रा द्वारा बीमा सखी कार्यक्रम आरोहण फाउंडेशन के अनिल द्वारा वित्तीय साक्षरता पर जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा महिलाओं के संकुल के कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं आम सभा के महत्व लखपति दीदी कार्यक्रम, प्रेरणा मार्ट एवं आजीविका मिशन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कैडर के कार्यों को विभिन्न स्तर पर अनुश्रवण हेतु सुझाव दिया गया जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके। इस कार्यक्रम में संकुल प्रबंधक कविता, सचिव सुनीता, कोषाध्यक्ष रीमा, ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रियंका एवं प्रवीण सिंह समेत सैकड़ो दीदियां उपस्थित रहीं।