Follow us on

चंदापुर में कम्बल वितरण का हुआ आयोजन

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। कड़ाके की ठंड और ठिठुरन भरी मौसम में गरीब वर्ग के महिलाओं एवं पुरुषों को चंदापुर में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने कंबल वितरण का आयोजन करके पुनीत कार्य किया। लगभग 2200 गरीबों में कंबल वितरण हुआ।कंबल पाकर हर महिला एवं पुरुष खुशी खुशी अपने घर चले गए। कार्यक्रम अपराह्न तक चला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर एवं समाजसेवी सिद्धार्थ सिंह रहें। अरुण राजभर ने कहा कि मेरे पिता ओमप्रकाश राजभर आप गरीब लोगों को हक एवं अधिकार की बात हमेशा करते रहे हैं और करेंगे।आप ही लोगो की बदौलत मंत्री है। एवं सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस अवसर पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रभूषण पांडेय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एवं पुनीत मिश्रा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights