Follow us on

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक से ले जाया जा रहा 16.20 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Share this post:

चन्दौली, काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। 9 दिसंबर। थाना चकिया पुलिस ने नशा तस्करों पर प्रहार करते हुए अवैध गांजे की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से परिवहन किए जा रहे 16.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशों और नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की ।दिनांक 08.12.2025 रात 8:10 बजे, गांधीनगर क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। इसी दौरान चेकिंग में पुलिस ने अशोक कुमार यादव अवधेश राम,दोनों निवासी सेमरा, थाना चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार— को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में एक बोरी में पैक 16.20 किलो गांजा, मोटरसाइकिल (UP64BB2923) और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन लोगों का संगठित गिरोह बनाकर बिहार के सेमरा से गांजा खरीदकर यूपी के विभिन्न जिलों में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। फायदा़ तीनों आपस में बराबर बांटते हैं। वारदात के दिन भी वे इसी गांजे को वाराणसी सप्लाई करने जा रहे थे।दर्ज मुकदमा गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया में मु.अ.सं. 256/25, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्टके तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अर्जुन सिंहउपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,हेड कांस्टेबल संदीप अत्री,हेड कांस्टेबल राकेश सिंह,हेड कांस्टेबल सूरज कुमार,कांस्टेबल रविन्द्र कुमार कांस्टेबल राकेश यादव

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x