Follow us on

चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी के खिलाफ सख्त अभियान, 82 लोगों पर कार्यवाही

Share this post:

चन्दौली काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से चन्दौली पुलिस द्वारा नशेबाजी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शराब की दुकानों के आसपास एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के निर्देशन में चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष चेकिंग की गई।पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, जुआ खेलने, स्टंट करने, छेड़खानी तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस क्रम में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी थानों द्वारा धारा 292 बीएनएस एवं पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत कुल 82 नशेबाजों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।चन्दौली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही उन्हें भविष्य में मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights