Follow us on

चितईपुर अबलेशपुर सड़क पर धान रोप सपाइयों का अनोखा विरोध, सड़क निर्माण की उठाई मांग

Share this post:

 वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दर्जनों दुर्घटनाएं हो रही हैं। समाजवादी पार्टी के सचिन प्रजापति ने अपने वक्तव्य में कहां कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगो का आवागमन रहता है लगभग दर्जनों विद्यालय बालक बालिकाओं का आवागमन है लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर धान रोपकर प्रशासन और सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा रहा है।सचिन प्रजापति ने आरोप लगाया कि जलभराव और गड्ढों की वजह से बाइक सवार लगातार गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल जाने वाली महिलाओं और मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनकी जान खतरे में रहती है। राजगीर ने बताया कि बारिश के दौरान गड्ढे पानी से भर जाते हैं जिससे उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई लोगों के पैर फ्रैक्चर हो चुके हैं, जबकि कई अन्य गंभीर चोटों से पीड़ित हुए हैं।सचिन प्रजापति ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बेहतर सड़कों और कम समय में सफर पूरा होने का मौत का दावत देता है लेकिन इस सड़क की हालत ऐसी है कि यहां से गुजरना मौत के कुएं से कम नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण और मरम्मत नहीं कराई गई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x