Follow us on

चुनार कोतवाली क्षेत्र के टेकौर मोहल्ला स्थित बूढ़े नाथ मंदिर के पास मादक पदार्थ विक्रेता की गुंडई से बीती रात अफरातफरी मच गई

Share this post:

मिर्जापुर चुनार कोतवाली क्षेत्र के टेकौर मोहल्ला स्थित बूढ़े नाथ मंदिर के पास मादक पदार्थ विक्रेता की गुंडई से बीती रात अफरातफरी मच ग। हरिजन बस्ती में 10 हजार रुपया को लेकर जमकर लाठी डंडा चला। इस दौरान जेल से छुटकर आए आकाश के तांडव को खड़ी पुलिस बेबस देखती रही। दोनों पक्ष को भिड़ा देख अतिरिक्त पुलिस आने के बाद दोनों पक्ष के 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा इतना उग्र हो गया कि बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। इस दौरान बाजार में दहशत का माहौल बन गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं, वहीं राहगीरों में भगदड़ मच गई।आरोप है कि इस घटना में मादक पदार्थों के बड़े तस्कर से जुड़े गुर्गों ने जमकर उत्पात मचाया । पूरे बाजार में आतंक का माहौल बना दिया। मारपीट की इस घटना में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। चुनार कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दोनों पक्ष के 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।बाईट मनीष कुमार मिश्रा एसपी नक्सल गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights