Follow us on

चुनार में गर्मी की मस्ती का नया ठिकाना: फनलैंड वॉटर पार्क बना आकर्षण का केंद्र

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट 

मिर्ज़ापुर। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत और मनोरंजन देने के लिए चुनार क्षेत्र में स्थित फनलैंड वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सकटेशगढ़ रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास तितवा में बना यह वॉटर पार्क परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थान के रूप में उभर रहा है।

पार्क में रोमांचक वॉटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और विभिन्न वॉटर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मनोरंजन का साधन बन रहे हैं। खास बात यह है कि वाराणसी के नजदीक होने के कारण यहां आसपास के जिलों से भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे

फनलैंड वॉटर पार्क में प्रवेश शुल्क मात्र 400 रुपये रखा गया है, जबकि स्विमिंग कॉस्ट्यूम और लॉकर की सुविधा अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध है। इसके अलावा, यहां ठहरने के लिए रूम और खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पर्यटक पूरे दिन का आनंद आराम से ले सकते हैं।

प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पार्क में सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।

गर्मी के मौसम में ठंडक और मस्ती का आनंद उठाने के लिए यह स्थान लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनता जा रहा है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x