Follow us on

चेतक प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें तमाम घुड़सवार अपने अपने चेतक के साथ मैदान में डेट रहे

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अक्षय तृतीया पर्व पर हरपुर में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता हरपुर स्थित परशुराम मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन की इसके साथ ही श्रद्धालुगणों ने स्नान के पश्चात मंदिरों में देव दर्शन किए और दान-पुण्य आदि कर्म किए। इस दिन स्वर्ण दान का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन किये पाप व पुण्य जन्म जन्मांतरों तक नष्ट नहीं होते। तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ के साथ दान आदि कर्म कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी दौरान नगर पालिका परिषद स्थित हरपुर में परशुराम जयंती के चेतक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें ‘चेतक प्रतियोगिता’ (घोड़ा दौड़) एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। आयोजित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह रहे। बताया जा रहा है। कि चेतक प्रतियोगिता और आयोजक आयोजन जय बाबा परशुराम कमेटी और ‘साफी इण्टरप्राइजेज’ के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता का स्वरूप इसमें लगभग 16 से अधिक घोड़े हिस्सा लेते हैं। घोड़ों के समूहों (ग्रुप ए, बी, सी) के बीच रेस होती है। और विजेताओं का चयन फाइनल रेस के माध्यम से किया जाता है। पुरस्कार के तौर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ों के मालिकों को पुरस्कृत किया जाता है। पिछले आयोजनों में सैदपुर और बिंदवलियां के घोड़ों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। स्थानीय लोग हरपुर को भगवान परशुराम की जन्मस्थली मानते हैं। और इस पावन अवसर पर यहाँ मेले का भी आयोजन होता है। चेतक प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार और मध्य प्रदेश के घुड़सवार भी भाग लेकर कार्यक्रम को आकर्षित करते रहे है। त्रेता युग से लेकर कलियुग तक कई शताब्दियों के इस सफर में सोमवार को हरपुर में परशुराम जयंती के दिन चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां दर्शकों का तांता लगा रहा। उक्त मौके पर मंचासीन बिरहा गायक एवं संस्कृत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रजनीकांत सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, नगर पालिक परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य, सत्येंद्र सिंह यादव, संजीत कुमार यादव, संतोष पांडेय, विनोद सिंह यादव, अवधेश सिंह यादव, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव इत्यादि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रथम स्थान पर संतोष पाठक का घोड़ा, द्वितीय स्थान पर दयाशंकर यादव, तृतीय स्थान पर सुहेल भाई। इसके साथ ही जूनियर चेतक प्रतियोगिता में प्रथम इंद्रपाल सिंह का घोड़ा, द्वितीय विशाल यादव का घोड़ा, तृतीय सुधीर सिंह गहमरी का घोड़ा रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x