चेतगंज पुलिस की कार्रवाई, 4.8 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.8 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेतगंज थाना पुलिस टीम ने गंगा पैलेस के सामने मैदान में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो सफेद प्लास्टिक की बोरी में देसी शराब लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड और 12 पाउच विंडीज लेमन देसी शराब बरामद हुई, प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था। कुल 4.8 लीटर देसी शराब जब्त की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अकीलेश भुइयां पुत्र बधुन भुइयां निवासी ग्राम जमारी, थाना विश्रामपुर, जनपद पलामू, झारखंड बताया। वह शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना चेतगंज पर मुकदमा संख्या 001/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।ईस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विक्रांत शांडिल्य, उप निरीक्षक वैभव कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार 

WhatsApp

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x