वाराणसी — जनपद में वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन मे तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा न्यायालय एसीजेएम (जेडी) द्वारा प्राप्त गैर जमानती वारंट द्वारा 138 एनआई एक्ट के तहत अभियुक्त किशन सोनकर पुत्र लालजी सोनकर निवासी जगतगंज थाना चेतगंज को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।इस अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में पेश करने हेतु विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर,का0 रविदत्त यादव,का0 संजय प्रताप आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता