Follow us on

चेतगंज पुलिस ने दो वर्ष पूर्व गुमशुदा महिला को खोजकर परिजनो से मिलाया, किया सराहनीय कार्य 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा दो वर्ष पूर्व 15.06.2024 से गुमशुदा महिला (42 वर्ष) को काफी जद्दोजहद व प्रयास के बाद 20.07. 2026 को जनपद जालौन से बरामद कर थाना चेतगंज पर लाकर उनके परिजनो से मिलाया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2024 को बहन जो शादीशुदा है, ससुराल वरुणापुल से मायके धूप चण्डी आई थी। अपने दो बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। इसके संबंध में थाना चेतगंज पर 16 जून 2024 को गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराया गया था जिसके आधार पर चेतगंज पर गुमशुदगी की सूचना पंजीकृत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिला की तलाश के लिए टीम गठित की गई। मुखबिर खास व सर्विलांस सेल की सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई थी कि गुमशुदा गुजरात अपने प्रेमी के पास चली गई है। उसके बाद गुमशुदा अपने प्रेमी के साथ जनपद जालौन आने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पाकर चेतगंज पुलिस परिजनो के साथ जालौन पहुंचकर गुमशुदा को 20 जुलाई 2026 को बरामद कर लिया गया। 2 वर्ष बाद गुमशुदा के मिलने पर आवेदक व परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला और परिजनों द्वारा चेतगंज पुलिस को धन्यवाद देते हुए पुलिस टीम की भूरी- भूरी प्रशंसा की गई। गुमशुदा महिला को बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 गोविन्द प्रसाद, म0कां0 रीमा देवी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x