वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में जुआ, सट्टा आदि खेलने खेलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा रविवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर जुए के फड़ से ताश के 52 पत्ते,300/नगदी तथा जामा तलाशी में 1060/बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति यों का नाम राजकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज, दूसरे का आत्माराम जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामनाथ जायसवाल निवासी तेलिया बाग चेतगंज,तीसरे का मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय शिव जियावन निवासी पियरिया पोखरी थाना चेतगंज, चौथे का नाम अनिल कुमार पाण्ड्या पुत्र स्वर्गीय राम जी पाण्ड्या निवासी तेलिया बाग चेतगंज बताया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तेलिया बाग भैरव भोजनालय के पास चबूतरे पर चार लोग हार जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। तभी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। और जुए के फड़ से 300/ नगदी व ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी के दौरान1060/बरामद किया गया।चारों व्यक्तियों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अली अतहर, उ0नि0 संदीप चौरसिया,आरक्षी किशन कुमार गौड़ आदि शामिल रहे।