वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — जनपद में अवैध गांजा, शराब तस्करी व हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार को लहुराबीर अंग्रेजी शराब के ठेके के पीछे से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके सफ़ेद झोले से 5.2 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नंद बिहारी गुप्ता पुत्र राम लखन शाह निवासी ग्राम सीढ़ी थाना कराहगर जनपद सासाराम बिहार बताया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरा नाम नंद बिहारी गुप्ता पुत्र राम लखन शाह निवासी सासाराम बिहार है।मेरे झोले में रखे गए 26 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड 200 मिलीलीटर देसी शराब (कुल 5.2 लीटर) के बारे में बताया गया कि मैं इसको महंगे दामो में बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं।यही मेरा पेशा है।आज भी मैं शराब बेच रहा था कि अचानक आप लोगों द्वारा घेरेबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य, हे0का0 भरत यादव, हे0का0 राजविलास आदि शामिल रहे।