सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। चैत्र नवरात्रि पर्व गुरुवार से आरंभ हुई। उक्त मौके पर सैकड़ों महिलाएं सहित पुरुष गण कस्बा बाजार ऑटो, मोटर साइकिल से पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धा के साथ डुबकी लगाया। बता दें कि पक्का बलुआ घाट चबूतरे पर दर्जनों बाइक खड़ा कर देने से सुबह के समय टहलने वाकिंग करने वालों के लिए काफी दिक्कत होने लगी। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से आरंभ हुआ। जो चैत्र नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू नव वर्ष का आरंभ होते है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा अर्चना की जाती है। पांडेय ने बताया कि 19 मार्च को प्रतिपदा तिथि सुबह में 4 बजकर 52 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का क्षय है। प्रतिपदा तिथि 20 मार्च तक रहेगी। चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जाएगा। नवरात्रि में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करने से मां दुर्गा अपने भक्तों के सारे दुख और कष्ट हर लेती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भीड़ को देखते हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के कुशल मार्ग दर्शन के तहत पुरुष और महिला पुलिस कर्मी पक्का बलुआ घाट के आसपास ड्यूटी पर तैनात रहे। लेकिन पक्का बलुआ घाट चबूतरे पर खड़ी ऑटो मोटर साइकिल हटाने के लिए कार्यवाही नहीं किया। जिसके चलते आने जाने वालों को काफी दिक्कतें उठनी पड़ी।