Follow us on

चोरी की वारदातों से पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को घेरकर रातभर खुले आसमान के नीचे बंधक बनाकर रखा। ग्रामीणों की भारी भीड़ रातभर मौके पर डटी रही

Share this post:

मिर्जापुर  11 भेड़ चोर बने बंधक मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में बीती रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां करीब 20 दिनों से भेड़ चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने 11 भेड़ चोरों को पकड़ लिया, जबकि लगभग 6 चोर फरार हो गए। पकड़े गए चोरों के कब्जे से वाहन पर लदी 6 भेड़ें बरामद की गईं।  चोरी की वारदातों से पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को घेरकर रातभर खुले आसमान के नीचे बंधक बनाकर रखा। ग्रामीणों की भारी भीड़ रातभर मौके पर डटी रही गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में पिछले 20 दिनों में 1000 से अधिक भेड़ों की चोरी हो चुकी है, जिससे पशुपालक भयभीत और परेशान हैं। बीती रात दो वाहनों से चोर गांव में पहुंचे और घर के बाहर बंधी भेड़ों को उठाना शुरू किया। इसी दौरान ग्रामीणों को भनक लग गई। शोर मचाने पर चोर भागने लगे।ग्रामीणों ने पीछा किया, जिसमें 5 चोर बाइक से फरार हो गए, जबकि 11 चोरों को करीब 10 किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए चोरों को रात लगभग 12:30 बजे ग्रामीणों ने काबू में कर लिया और चारों ओर से घेराबंदी कर रख लिया।सुबह होते-होते दांती, कोटवा, सुखनई, कानी दरी, दाढ़ीराम, मालपुर, पंडरी, चांदलेवा और मड़िहान सहित कई गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले चोरों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त फोर्स आने पर पुलिस ने समझा-बुझाकर चोरों को अपने कब्जे में लिया है। ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights