वाराणसी — गोरखपुर से कुछ लोग मंगलवार को तेलियाबाग चौकी पर आये और चौकी प्रभारी तेलिया बाग अली अतहर से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। उनका कहना था कि उनका भाई गजानंद उर्फ गाजर पुत्र नारायण निवासी गोरखपुर उम्र 50 वर्ष सूरत से बस द्वारा वाराणसी आए और रोडवेज से 9 दिन पहले से गायब हैं। उक्त सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज द्वारा अपने हमराह उप निरीक्षक संदीप चौरसिया,का0 किशन गौड़,का0 सुन्दरम पाण्डेय आदि आपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर खोजबीन करने में लगाया।अलग अलग दिशा में खोजबीन करने पर केवल 35 मिनट में गुमशुदा व्यक्ति गजानंद को खोज निकाला गया और सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया। गुमशुदा को पाकर परिजनों की आंखें नम हो गयी।इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने तेलिया बाग चौकी इंचार्ज अली अतहर के पुलिस टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा किया और सभी को बधाई का पात्र बताया वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी