Follow us on

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया  । समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल एवं “छोटे लोहिया” के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती व मासिक बैठक बुधवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने उनके जीवन, समाजवादी विचारधारा तथा देश और समाज के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवादी मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। राजेन्द्र बनवासी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के आदर्श, सादगी और समाजवादी विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं समानता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान 2026 में वाराणसी स्नातक MLC में आशुतोष सिन्हा को दुबारा MLC बनाने व आगामी 10 तारीख को बिरागना पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाने पर विचार किया गया तथा 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, श्रीराम यादव, तौकीर खां, प्रमोद यादव, विजय यादव, रजनीकांत यादव, सद्दाम खां, अनिल पाण्डे, सरोज, गोलू आदि लोग मौजूद रहे। वही कुछ लोगो को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गयी। संचालन रिशु यादव ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल