Follow us on

जनपद में 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित NIIT परीक्षा में 93.36 फीसदी बच्चे हुए शामिल

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

*वाराणसी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने संयुक्त रूप से शहर व आसपास के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी फोन के माध्यम से भी पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर बनाए हुए थे।

एक पाली मे आयोजित हुई यह परीक्षा 02:00 बजे से 05:15 बजे तक चली। इस परीक्षा में जनपद के विभिन्न 47 परीक्षा केन्द्रों पर 25480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिलाधिकारी ने सबसे पहले जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज में पहुंचे और वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली और कंप्यूटर कक्ष में जाकर सभी कक्षों में संचालित सीसीटीवी कैमरों से निगरानी को लेकर आश्वस्त हुए कि सभी व्यवस्थाएँ मुकम्मल है। इसके अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।बता दें कि परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती करते हुए पूरी सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे। परीक्षा में 25480 परीक्षार्थियों में कुल 23787 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1693 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 93.36 फीसदी बच्चे शामिल हुए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x