वाराणसी — प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग वाराणसी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय 77 वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 11 दिसंबर 2025 को काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में आयोजित किया जाएगा। इस स्थापना दिवस समारोह में जनपद के समस्त विकास खण्डों से चार टोलियों में 66 पुरुष एवं 22 महिला पीआरडी स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसीपी धर्मेंद्र कुमार राय उपस्थित होंगे।इस समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से परेड की तैयारी व खेलकूद प्रतियोगिता बालीबाल,रस्साकसी आदि का आयोजन होगा।अपराह्न 01 बजे मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार राय परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
Post Views: 4