सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर पालिका परिषद मोहल्ला लोदीपुर की होनहार तीरंदाज अंजली कुमारी पुत्री संजय कुमार राम, माता भागीरथी देवी उन्होंने बताया कि विगत माह पहले पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में आयोजित 44 वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए। इंडियन राउंड वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के साथ नगर कस्बा का नाम रोशन किया है। कुमारी अंजली की इस उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी की लहर पैदा हुई। यह तीरंदाज खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और कोच सतीश दुबे द्वारा सिखाई गई खेल की बारीकियों को दिया है। कुमारी अंजली का कहना है कि उन्हें कांस्य पदक जीतकर खुशी तो है। लेकिन स्वर्ण पदक जीतने की चाह अभी बाकी है। उनका लक्ष्य भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि कोच सतीश दुबे मार्ग दर्शन में हुनर सिखने और पदक हासिल किया। सतीश दुबे ने कहा कि अंजली की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे के अनुसार जमानियां द्रोणा तीरंदाजी के कई उभरते खिलाड़ी पहले से ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सरकारी नौकरी के पद पर कार्यरत है। इसलिए अंजली के लिए यह पदक निश्चित रूप से इस खेल को बढ़ावा देने और अन्य खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में मददगार साबित होगा। अंजली के पिता संजय कुमार राम ने बताया कि कुमारी अंजली को 2015 में प्रेसिडेंट अवॉर्ड नेशनल चाईल्ड के साथ अचीवमेंट सिल्वर मेडल,2022 नेशनल गेम गुजरात में, (2025 ) में 44 वीं जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप वेस्ट बंगाल बोलपुर में,(2025) आल इंडिया इंटर यूनिवर्सरी आर्चरी चैंपियनशिप सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
कुमारी अंजली ने बताया कि तीरंदाजी के क्षेत्र में देश की सेवा करनी है।