रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानियां। गाजीपुर जमानियां सैयदराजा मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए लगभग 49 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित किया जाना था। लेकिन सभी नियम कानून धरी की धरी रह गई। जमानियां-सैय्यदराजा मार्ग को फोरलेन बनाने को हरी झंडी मिल गई थी। इसके लिए 49 गांवों की भूमि अधिग्रहित किया जाना रहा। लेकिन जमीन का सर्वे शुरू होने के बाद डीपीआर तैयार नहीं किया गया। बताया जाता है। की फोरलेन बनाने की खबर मिलने के बाद किसानों में खुशी का माहौल रहा। लेकिन सभी प्रक्रिया धरी धरी रह जाने से तथा सुबह से लेकर शाम तक बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़क मार्ग सकरी होने के कारण आएदिन भीषण जाम में तब्दील हो जाती है। उस समय राहगीरो के आवाजाही पूरी तरह बाधित रहती है। पुनः एक बार केंद्र व प्रदेश सरकार गाजीपुर जमानियां सैयदराजा सिंगल सड़क को फोरलेन बनवाने के लिए ठोस पहल होनी चाहिए। ताकि दूर दराज जाने वालों के साथ राहगीरों को आवाजाही सफर में भी काफी सहूलियत मिल सके। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, गिरधारी सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष इजहार खान, समाज सेवी चंदन तिवारी, वसीम अंसारी, भाजपा व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, इरफान खान, धर्मराज सिंह सहित आदि लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए होने वाले जमीन अधिग्रहण के सर्वे की कार्रवाई संदर्भ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बीते 30 अप्रैल को आदेश जारी किया था। एसडीएम जमानियां को सड़क से जुड़े राजस्व ग्रामों के लेखपालों और एनएचएआइ अधिकारियों की संयुक्त टीम से अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया था। बीते 7 फरवरी को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस सड़क से जुड़े भूमि अधिग्रहण के लिए अपर जिलाधिकारी को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया था। जमानियां तहसील क्षेत्र के 49 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण किया जाना था। उधर अपर जिलाधिकारी का आदेश मिलते ही उपजिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को दिशा निर्देश जारी किया था। उम्मीद रहा है कि जल्द ही एनएचएआइ और राजस्व विभाग की टीम जमीन को चिन्हित कर कार्य शुरू करेगी। लेकिन चौड़ी कारण करने के लिए सभी प्रक्रिया अंधेरी कोठरी में बंद पड़ गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व मनोज सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मांग पर एनएच 24 को टू लेन से फोरलेन करने की स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये देने का वादा भी किया था। हालांकि मनोज सिन्हा 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। लेकिन जनता से किए वादे को मूर्त रूप दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। लेकिन पूर्व सांसद मनोज सिंहा का प्रयासरत शून्य साबित हुआ। उन्होंने बताया कि गाजीपुर जमानियां-सैय्यदराजा मार्ग पर फोर लेन बनाने के लिए एनएचआइ से डीपीआर बनाने के बाद भूमि अधिग्रहण के लिए लेखपालों का सहयोग लेने की बातें कही गई थी। लेकिन सभी प्रक्रिया धरी धरी रह जाने से सिंगल रोड पर आएदिन भीषण जाम लग ज़ाया करता है। सोमवार को पुनः पांडेय मोड़ के पास भीषण जाम में फंसे राहगीर, वाहन चालक काफी परेशान रहे।