सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लूट और झपटामारी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अपराधियों को 12 घण्टे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में घायल करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा.315 बोर व 2 अदद खोखा कारतूस,1 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर व झपटामारी का 15,000 रुपया बरामद किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस बल के साथ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के तहत 22 जनवरी को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील कर रहे थे। कि जरिए मुखबिर सूचना पर क्षेत्र के ताजपुर व चितावनपट्टी के बीच में लूट झपटामारी करने वाले अपराधी कही और घटना करने की मकसद से क्षेत्र में मौजूद हैं। अगर जल्दी किया जाए। तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेरघार कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। भैदपुर से लहुवार रोड़ नहर तिराहा के पास खुद को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी। तो बदमाश अरमान कुरैशी पुत्र सद्दीक कुरैशी निवासी पठान टोली कस्बा जमानियां जनपद गाजीपुर के दोनो पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिन्हें तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएसी जमानियाँ गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अरमान कुरैशी पुत्र सद्दीक कुरैशी निवासी पठान टोली कस्बा जमानियाँ थाना कोतवाली जमानियां उम्र-22 वर्ष, दूसरा दिलनवाज उर्फ साहरुख पुत्र कमरुद्दीन निवासी सुभान टोली कस्बा जमानियाँ उम्र 20 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर..उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय टीम थाना जमानियाँ। फोटो