Follow us on

जमीन खरीदने पर मांगी गई रंगदारी, जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने के बाद एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवानन्दपुर निवासी पप्पू कुमार पाण्डेय ने ग्राम गोसाईपुर पटखौली क्षेत्र में आराजी संख्या 29 में लगभग ढाई बिस्वा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के ही सूरज पाठक व उसके सहयोगी हिमांशु यादव सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 16 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:47 बजे फोन कर उन्हें बाईपास नहर के पास बुलाया।

पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचने पर विपक्षियों ने खुद को क्षेत्र का दबंग बताते हुए जमीन खरीदने पर ₹2 लाख की रंगदारी मांगी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चेतावनी दी कि इस इलाके में कोई भी जमीन खरीदने पर उन्हें हर बार रंगदारी देनी होगी, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पीड़ित ने बताया कि उसने इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चोलापुर थाना को निर्देशित कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह मामला क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक तत्वों और जमीन खरीद-फरोख्त में हो रही अवैध वसूली को लेकर चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x