जमानियां। जर्जर बिजली पोल किसी भी समय गिरकर या तारों के टूटकर गिरने से गंभीर हादसे (मौत, गंभीर चोट, संपत्ति का नुकसान) का कारण बन सकते हैं। बताया जा रहा है। कि बिजली आपूर्ति के समय बराबर खतरा रहता है। कही विद्युत जर्जर पोल गिर ना जाए। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान, शशिकांत बर्नवाल, हेमंत कुमार यादव, रितेश कुमार वर्मा, गांधी सहित आदि लोगों ने बताया कि बंदरों की धमाचौकड़ी के कारण बिजली पोल जमीन से टूटकर एक तरफ झुक चुका है। जो स्थानीय लोगों के लिए एक गंभीर समस्या खड़ी हो चुकी है। जिसकी शिकायत के बावजूद बिजली विभाग अक्सर उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जर्जर पोल किसी समय गिरने का डर आसपास के दुकानदारों के लिए खतरा महसूस करने लगे है। उन्होंने कहा कि बिजली पोल की नीचे से सड़ जाने या जंग लगने से वह झुककर कभी भी गिर सकता है। खासकर तेज हवा में या बंदरों के एक दूसरे स्थान पर कूदने से गिर सकता है। जो कस्बा बाजार में आने वाले राहगीरों के लिए घातक साबित हो रही हैं। मुन्ना गुप्ता ने वन विभाग या फिर जिम्मेदार अधिकारियों से बंदरों से निजाद दिलाने के लिए गोहर लगाई। साथ ही विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से जर्जर बिजली पोल के स्थान पर दूसरी पोल लगवाने की मांग किया है। इस संबंध में जेई संजीव कुमार ने बताया कि जांच कराकर बिजली पोल बदलने के लिए कार्यवाही की जाएगी सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया