Follow us on

जलकल की मुख्य सीवर लाइन के ऊपर बगैर अनुमति कराया निर्माण, सीवर लाइन अवरुद्ध होने से जलभराव

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट:हड़हासराय क्षेत्र में सीवर लाइन के ऊपर हुए निर्माण के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हड़हा, दालमंडी और काशीपुरा क्षेत्रों का भ्रमण कर जलनिकासीसीवर व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।

दरअसल ​विभागीय जांच व निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि नावेद कॉम्प्लेक्स भवन के नीचे से जलकल विभाग की मुख्य सीवर लाइन गुजरती है, जो राम सिंह अखाड़ा होते हुए दशाश्वमेध जोनल कार्यालय परिसर के मुख्य चैंबर से मिलती है। इस सीवर लाइन के ऊपर पक्का निर्माण हो जाने के कारण प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा और पियरी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ​इसे देखते हुए जलकल विभाग भवन स्वामी को दोबारा नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सीवर लाइन को अवरोध-मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। इस क्रम में महापौर ने आम जनता को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए जलकल व नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान पार्षद इर्देश कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, अतुल पांडेय, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह और जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य वार्डों में भी विकास व सफाई कार्यों की समीक्षा

​इससे पूर्व सुबह महापौर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों सुसुवाही वार्ड, अवलेशपुर, कंदवा और चितईपुर का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों और अधिकारियों के साथ जलनिकासी की व्यवस्था देखी और जारी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x