Follow us on

जागरूकता संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। ब्लाक सस्थान केंद्र परिसर जमानियां में शनिवार 24 जनवरी को ग्राम प्रधान एवं नगर पालिका परिषद के सदस्यों विभिन्न विकासखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने निपुण भारत ऑपरेशन कायाकल्प और मिड-डे मील के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ ब्लॉक-स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि ज्योति चौरसिया उपजिलाधिकारी जमानिया, अरविंद कुमार यादव खंड विकास अधिकारी जमानियां, संतोष कुमार कुशवाहा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जमानिया, की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण करना और समुदाय की भागीदारी बढ़ाना एक सराहनीय कार्य होता है। उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प के तहत मापदंडों को पूरा करना, निपुण भारत मिशन के लक्ष्य हासिल करना, और अभिभावकों को सहायता प्रदान करना एक अच्छे शिक्षक की जिम्मेदारी बनता है। बताया जाता है। की बीआरसी कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधान व निकाय सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व निकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम हुई। संगोष्ठी में स्थानीय निकाय व शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कायाकल्प के नौ पैरामीटरों से विद्यालयों को संतृप्त करने व निपुण भारत कार्यक्रम और डीबीटी के विषय में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने निशुल्क शिक्षा एवं बाल अधिकार विषय पर जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि विद्यालयों के विकास हेतु ग्राम प्रधानों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, और बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जमानियां सुरेंद्र नाथ सिंह, मंगल देव सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद सिंह के अलावा लोकप्रिय लोकगीत गायक रजनीकांत सिंह यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ तमाम प्रधान, निकाय सदस्य गणों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights