जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                             वाराणसी/दिनांक 12 मचयू ट्रॉमा सेंटर में निर्माणाधीन 150 बेड वाले सीसीएच (क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल) भवन के निर्माण कार्य को देखा* *बीएचयू में राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र व 1200 सीट वाले बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य को भी परखा और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए*

*ट्रांसपोर्ट नगर, मोहनसराय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये*   वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में निर्माणाधीन 150 बेड वाले सीसीएच (क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल) भवन, बीएचयू में राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र, बीएचयू में 1200 सीट वाले बालिका छात्रावास और ट्रांसपोर्ट नगर, मोहनसराय का गुरूवार को औचक स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी और अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  ट्रामा सेंटर भवन के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि इस परियोजना के मुख्य भवन संरचना का कार्य पूरा हो गया है। ग्राउंड फ्लोर, पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छठी और सातवीं मंजिल का स्लैब पूरा हो चुका है। बाहरी प्लास्टर का काम 90% पूरा हो चुका है। भूतल, पहली मंजिल, दूसरी मंजिल, तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और सातवीं मंजिल पर ईंटों का काम 90% पूरा हो चुका है। सर्विस ब्लॉक की रिटेनिंग वॉल, प्लास्टर और फर्श तथा पानी की टंकी बिछाने के स्टील का काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में निर्मित खिड़कियों के शीशे व फ्रेम, सैंपल शौचालय और आईसीयू बेड के सैंपल बेड आदि के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया और शेष निर्माण कार्यों को भी तय समय में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएचयू में 1200 सीट वाले बालिका छात्रावास के निरीक्षण में बताया गया कि कुल 06 ब्लॉक के भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की अच्छी प्रगति पाई गई। जिलाधिकारी ने शेष बचे कार्यों को भी शीघ्र मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र (एनसीए) के निरीक्षण में ज़िलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण के सिविल कार्य मार्च अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीए भवन के उद्घाटन से पहले निवेदिता छात्रावास के ध्वस्तीकरण के कार्य को पूरा करा लिया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर, मोहनसराय में निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x