राजेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी।27 जनवरी। एसोसिएशन वोरिंग टेक्नीशियन वाराणसी के जिला इकाई के गठन को लेकर द्विवार्षिक अधिवेशन विकासखंड हरहुआ के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद वाराणसी के सभी ब्लाकों के बोरिंग टेक्नीशियन उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष विकास सिंह को एवं अमितेष श्रीवास्तव को मंत्री चुना गया। साथ ही सर्वसम्मति से ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद अखिलेश सिंह ,कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, संगठन मंत्री प्रदीप दुबे, संप्रेक्षक स्वीटी कुमारी को चुना गया। विकासखंड हरहुआ सभागार में हुए इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पॉल एवं संरक्षक शंभूनाथ यादव उपस्थित रहे। अधिवेशन में चुनाव के दौरान खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, सच्चिदानंद यादव जिलाअध्यक्ष अंबेडकरनगर, अखिलेश पाल पूर्व अध्यक्ष अंबेडकरनगर, चंद्रशेखर सिंह पूर्व मंत्री वाराणसी एवं अनंत अवस्थी पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाराणसी भी उपस्थिति रहे। अधिवेशन का संचालन अंजनी कुमार श्रीवास्तव निवर्तमान अध्यक्ष वाराणसी द्वारा किया गया। चुने गए सभी प्रतिनिधियों को उनके पद के प्रति अपने कर्त्तव्य एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई ।