वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –– केन्द्रीय कारागार वाराणसी का मंगलवार को जिला जज वाराणसी संजीव शुक्ला, एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार, एडीसीपी हैडक्वाटर जेबी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव सिविल जज राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी सर्किलों में बन्दियों की परेड देखी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना व समझा गया। ऐसे बंदी जिनकी जमानत मंजूर कर ली गई है और जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्ध हैं, उनके संबंध में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई एवं निवारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था, अस्पताल की साफ- सफाई, पाकशाला की स्वच्छता आदि की भरपूर प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।