Follow us on

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता “Shuttlers Slam 2026” का भव्य शुभारंभ, पहले दिन रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी। Courts of Kashi द्वारा 3 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित की जा रही पांच दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता “Shuttlers Slam 2026” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हर्ष वर्धन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कमल मिश्रा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में नागेंद्र सिंह, डॉ. आर. एन. सरकार, श्वेता तुलस्यान, मुकेश पाठक, मनोज कुमार एवं निलेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के Organising Director अभिनव वर्मा एवं Organising Secretary आनंद पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि Shuttlers Slam 2026 का उद्देश्य वाराणसी के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि हर्ष वर्धन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। गेस्ट ऑफ ऑनर कमल मिश्रा ने भी आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वाराणसी की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे—

महिला सिंगल (19 वर्ष आयु वर्ग)

अबाधी बनाम आराध्या सिंह – विजेता: आराध्या सिंह (30-26)

बालक सिंगल (19 वर्ष आयु वर्ग)

ध्रुव बनाम शौर्य बरनवाल – विजेता: शौर्य बरनवाल (30-17)

बालिका सिंगल (17 वर्ष आयु वर्ग)

आराध्या बसु बनाम शिवांगी – विजेता: आराध्या बसु (30-7)

धृति पाल बनाम रिद्धिमा रंजन – विजेता: धृति पाल (30-13)

बालक सिंगल (17 वर्ष आयु वर्ग)

नैतिक सिंह बनाम वंश अग्रवाल – विजेता: नैतिक सिंह (30-17)

उज्ज्वल कुमार बनाम कृष्णा सिंह – विजेता: कृष्णा सिंह (30-11)

बालिका सिंगल (15 वर्ष आयु वर्ग)

भूमि कपूर बनाम आशिका तिवारी – विजेता: आशिका तिवारी (30-16)

सान्वी राय बनाम श्रेया – विजेता: सान्वी राय (30-4)

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता 7 अगस्त तक चलेगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x