Follow us on

जुआ खेलते छह गिरफ्तार21,600 रुपये  बरामद चितईपुर के टिकरी गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी अंजली कुमारी की रिपोर्टचितईपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 21,600 रुपया मालफड़ और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। कार्रवाई 19 सितंबर को टिकरी गांव स्थित ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास खाली मैदानकुमारी सुमन की रिपोर्ट में की गई।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरी गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर क्राइम टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। बरामद रुपये और ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार सिंह निवासी टिकरी, राजेन्द्र यादव निवासी नरोत्तमपुर, जीत बहादुर सिंह निवासी टिकरी, दशमी निवासी टिकरी, अंकित यादव निवासी नैपुरा और आकाश जायसवाल निवासी नरोत्तमपुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चितईपुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, धनंजय मिश्रा, अनिल राय, सिद्धार्थ यादव, अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x