Follow us on

टास्क फ़ोर्स के अधिकारी ने कृषि भवन में कृषि अधिकारियों संग किया समीक्षा बैठक 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी— कृषि भवन वाराणसी में मंगलवार को वाराणसी मंडल के टास्क फोर्स अधिकारी डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने कृषि भवन के सभागार में मंडल के सभी कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थित रहीं।बैठक में वर्तमान खरीफ में कृषि निवेश विशेष कर बीज, उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता व वितरण तथा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों की बैठक के उपरान्त टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद वाराणसी के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ भी समीक्षा बैठक किया गया।समयानुसार कम प्रगति वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x