Follow us on

 टेट की अनिवार्यता के विरोद्ध शिक्षकों ने काला फीता बांध किया विरोध प्रदर्शन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — जनपद के शिक्षकों ने टीएफआई के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू्र्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर बुधवार को चिरयी गांव के कंपोजिट स्कूल रामगढ़वा, कंपोजिट स्कूल जयरामपुर, प्राथमिक विद्यालय तरया, प्राथमिक विद्यालय खुटहना, कंपोजिट स्कूल सथवा, कंपोजिट स्कूल नवापुरा, कंपोजिट स्कूल सोनबरसा, शाहपुर पनिहरी सहित वाराणसी जनपद के समस्त शिक्षकों ने संयुक्त रूप से टेट अनिवार्यता के विरोध में बांहो पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक), शिक्षक संघ वाराणसी के जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव एवं जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से वाराणसी जनपद के शिक्षकों का आवाहन किया कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 26 फरवरी 2026 को सभी शिक्षक जनपद वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाराणसी पर दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक इकट्ठा होकर टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते हुए पैदल शांतिपूर्ण तरीके से चलकर प्रधानमंत्री जी संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी वाराणसी को सौंपेंगे और यह अपील करेंगे कि शिक्षकों के लिए जबरदस्ती थोपे जा रहे काले कानून को वापस लेकर शिक्षकों के साथ‌ न्याय किया जाए

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x