Follow us on

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव : टेंडर वोटिंग संपन्न, आज होगा आम चुनाव

Share this post:

मिर्जापुर।जिला बार एसोसिएशन संगठन चुनाव के संबंध में एल्डर कमेटी, जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर के सीनियर एडवोकेट एवं सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की टेंडर वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।उन्होंने बताया कि आम चुनाव आज आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान में केवल वही अधिवक्ता भाग ले सकेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। इसके लिए अधिवक्ताओं के पास वैध पहचान पत्र / आवश्यक दस्तावेज (पेपर) होना अनिवार्य रहेगा। कमला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि टेंडर वोटिंग के दौरान सभी मतदाताओं ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। साथ ही सभी प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि आम चुनाव भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सहयोगपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।जिला बार एसोसिएशन में टेंडर वोटिंग संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में मिर्जापुर।जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सोमवार को अपराह्न 4:00 बजे तक अधिवक्ताओं की टेंडर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने भाग लिया।टेंडर वोटिंग के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पांडे अन्य प्रत्याशियों की तुलना में सबसे आगे नजर आए। अधिवक्ताओं के बीच उनके समर्थन को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दिया।उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पांडे लगभग 30 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में सक्रिय प्रैक्टिस करते आ रहे हैं। वे अपने पेशेवर जीवन में सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए कार्य करते रहे हैं।वार्तालाप के दौरान कई अधिवक्ताओं का कहना था कि उमाकांत पांडे की शालीनता, सहजता एवं सौम्य व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो चुनावी विजय की दिशा में उनका प्रथम अस्त्र साबित हो सकता है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर की एल्डर कमेटी, बिल्डर कमेटी तथा ट्रेडर्स कमेटी संगठन के सदस्यों— कमला प्रसाद श्रीवास्तव (सीनियर एडवोकेट, एल्डर कमेटी सदस्य),सिंह (सीनियर एडवोकेट, एल्डर कमेटी, जिला मिर्जापुर),एवं अन्य एडवोकेट सदस्य (बिल्डर कमेटी / ट्रेडर्स कमेटी) की सक्रिय भूमिका एवं निगरानी से पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुई।जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह बना हुआ है और आगामी समय में चुनावी गतिविधियाँ और अधिक तेज होने की संभावना है।बाइट/अधिवक्ता उमाकांत पांडे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights