Follow us on

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा समर्थन में प्रदर्शन कर यूजीसी बिल लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा

Share this post:

ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह                                     सोनभद्र 11 फ़रवरी 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र के माध्यम से दिया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यूजीसी बिल कानून को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा A डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क़े पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा। ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की गई कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे।   ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,राजेंद्र यादव,रविंद्र पटेल संतोष कुमार,संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे!

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights