Follow us on

डीएम ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता

 

 

 

वाराणसीजिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई। जिसमें वाराणसी के औद्योगिक परिदृश्य को लेकर निवेश और रोजगार में बढ़ोत्तरी का अत्यंत उत्साहजनक और सकारात्मक प्रगति सामने आई।

 

जनपद में अब तक कुल 201 एमओयू के माध्यम से रू 24187.92 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिसके सापेक्ष वर्तमान में 125 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुकी हैं, जिनमें रू 9180.12 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। 25 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। ’निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पोर्टल पर प्राप्त 2003 आवेदनों में से 1646 को स्वीकृत किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने वीडीए और अन्य विभागों को निर्देशित किया कि वे निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, औद्योगिक आस्थान चांदपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने एवं अनाधिकृत रूप से खड़ी ट्रांसपोर्ट की लोडिंग एवं अनलोडिंग ट्रकों व ट्रेवल एजेन्सी की बसों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त(मुख्यायलय), कमिश्नरेट, उपायुक्त उद्योग आदि अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने वाराणसी के बदलते निवेश परिवेश और प्रशासनिक सहयोग की सराहना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x