सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। ग्राम मोहम्मदपुर तहसील जमानिया में पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन पर बैठ जाने पर मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराया गया इस अवसर पर तहसीलदार जमानिया रामनारायण वर्मा नायव तहसीलदार जितेंद्र कुमार एडीयो पंचायत राजस्व निरीक्षक अजय कुमार लेखपाल मंतोष संदीप यादव वकार अहमद तौकीर आदि लोगों उपस्थित रहे। बताया जाता है। कि ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर मंगलवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कानूनगोह अजय यादव और लेखपाल मौके पर पहुंचकर पानी निकास जैसी जटिल समस्या का समाधान कराया।पानी निकासी की गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समस्या को गंभीर मानते हुए। और समाधान कराने के लिए उपजिलाधिकारी के सामने पत्रक सौंपा। जिसके बाद तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर निदान कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी निकास स्थान के पास कोई अतिक्रमण करता है। तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। ताकि जल-निकासी व्यवस्था बना रहा। ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्याओं को मिलकर सुलझाने के लिए आपसी सहमति बनाया जाए।