Follow us on

तहसील मुख्यालय सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी पाजपेयी की जयंती पर उपजिलाधिकारी सहित सभी स्टाफ कर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Share this post:

जमानियां। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार आदि सहित तहसील कर्मियों ने बारी बारी से दीप प्रवज्जलित कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता समाज की जिम्मेदारी है। और यह कार्यक्रम जागरूकता को बढ़ाता है। चौरसिया ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को गुरुवार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी आमजन मानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए। कर्मियों सहित लोगों को सेवा, समर्पण और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के शताब्दी वर्ष के समापन पर उन्हें अनोखी और सार्थक श्रद्धांजलि देने का निर्णय को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल जी के स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संदेश दिया है। वर्मा ने कहा है। कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं। बल्कि सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक चेतना के प्रतीक रहे है। ऐसे में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके विचारों और आदर्शों के प्रति सच्चा सम्मान है। इसके साथ ही नई पीढ़ी और नागरिकों को अटल जी के जीवन मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सेवा भावना से प्रेरित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। उक्त मौके पर शैलेन्द्र कुमार यादव, धनंजय कुमार, लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा, कानूनगो अजय यादव, नसीमुल्ला सहित आदि राजस्व कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights