सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। नवरात्र व मुकद्दश महीना माह ए रमजान त्योहार के मद्देनजर कोतवाली पुलिस अलर्ट है। बताया जाता है। की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर आगामी त्योहार तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मय पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर भारी पुलिस बल के साथ देर शाम स्टेशन बाजार तथा उसके आसपास इलाको मे पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें। समस्या का समाधान किया जाएगा।विदित हो की पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। कोतवाली पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। दीपक मिश्रा, रतन कुमार सरोज, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी, सुधीर शुक्ला, आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।