रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी
पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थाना प्रभारी चेतगंज विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा पुत्र नीबू लाल विश्वकर्मा निवासी नदेसर थाना कैट वाराणसी उम्र 26.वर्ष को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के किनारे से गिरफ्तार किया व चोरी की स्कूटी बरामद.!
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नाटी ईमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह,उप निरीक्षक राहुल बरनवाल,कांस्टेबल पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी.!थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं.!
Post Views: 109