Follow us on

थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, थाना जंसा के नेतृत्व में उ0नि0 आयुष कुमार ओझा (चौकी प्रभारी परमपुर), उ0नि0 ताबिश खान एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0–0017/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी खरजा अहमदपुर, चंदेना कोली, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही

उल्लेखनीय है कि थाना जंसा पर पूर्व में वादी अमन सेठ द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें अवगत कराया गया कि अभियुक्त अजय कुमार द्वारा उन्हें धन का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने हेतु बहला-फुसलाया जा रहा था। अभियुक्त द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए ₹40,000/- देने की बात कही गई थी, जिसमें से ₹5,000/- रुपये तत्काल दिए गए थे तथा शेष धनराशि धर्म परिवर्तन के पश्चात देने का आश्वासन दिया गया था।उक्त सूचना के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में दिनांक 24.01.2026 को अभियुक्त विजय कुमार पुत्र लालजी, निवासी ग्राम परमन्दापुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान आज प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights