दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी. दिनांक-16-07-2026* एण्टी रोमियो टीम थाना सिगरा की बड़ी कार्यवाही कैन्ट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नं0 57-60 के मध्य गुजरने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत व परेशान करने वाले 02 पुरूष को किया गया गिरफ्तार।*
श्नीमान् पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्य में एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के कैन्ट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर न0 57-60 के मध्य गुजरने वाली महिलाओं को अश्लील इशारा करके परेशान कर रहे हैं । उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर सादे वस्त्रो में एण्टी रोमिया टीम सिगरा को जानकारी देकर घटनास्थल हेतु रवाना किया गया । घटनास्थल पर पहुँचने पर एण्टी रोमियो टीम को जनता से प्राप्त सूचना सही पायी गयी मौके से अभियुक्तगण 1. अवनीश पाण्डेय (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र स्व0 महेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम राजवाणी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, 2. संदीप कुमार यादव (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम सेमरी मगरही थाना कछवा जनपद मिर्जापुर की गिरफ्तारी करते हुए थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0310/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । तथा मौके से 8 लड़कों को उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी के बाद सुपुर्दगी में दिया गया ।*
*गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम पता व उम्र-*
1. अवनीश पाण्डेय (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र स्व0 महेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम राजवाणी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी ।
2. संदीप कुमार यादव (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम सेमरी मगरही थाना कछवा जनपद मिर्जापुर ।
*चेतावनी व मांफीनामा देकर छोड़े गये लड़को व व्यक्तियों का नाम व पताः-*
1. राजू (काल्पनिक नाम) निवासी म.न. सी 15/314 बी-2 लल्लापुरा थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 16 वर्ष ।
2. विमल ( काल्पनिक नाम) निवासी म.न. डी 55/101 औरंगाबाद थाना लक्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 16 वर्ष ।
3. जीवन ( काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम रोहतास जनपद सासाराम (बिहार ) उम्र करीब 15 वर्ष ।
4. मनीष कुमार बिन्द पुत्र जीत लाल निवासी कैवल्यधाम कालोनी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 18 वर्ष ।
5. मनीष कुमारसोनकर पुत्र छुन्ना लाल निवासी कैवल्यधाम कालोनी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 18 वर्ष ।
6. हिमांशु तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कन्ध्रापुर थाना भोरनाथ जिला आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष ।
7. दिनेश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी शाहबाजपुर थाना कासमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष ।
8. अमनपुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बहुजादी थाना कासमाबाद जिला गाजीपुर उम्र 19 वर्ष ।
*गिरफ्तारी स्थल व दिनांकः-*
कैन्ट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर न0 57-60 के मध्य थाना क्षेत्र सिगरा दिनांक 15/07/2026 ।
*गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. म0उ0नि0 काजोल सिंह प्रभारी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 डाली साहू एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. रि0म0का0 काजल एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. रि0म0का0 मन्दाकिनी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. रि0का0 अभिषेक शर्मा एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. रि0का0 अभिषेक एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।