दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गय।*आज दिनांक 18.07.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 13 वर्षीय एक बालक बाबतपुर क्षेत्र में अकेला घूमता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बालक को तत्काल थाना बड़ागाँव लाकर सुरक्षित एवं ससम्मान बैठाया तथा उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम सादमान अंसारी बताया। पुलिस द्वारा तत्परता से की गई पूछताछ एवं आवश्यक जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि बालक के पिता ताज मोहम्मद, निवासी ग्राम नारायणपुर कनियर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी हैं।थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा तत्काल परिजनों को बालक के सकुशल मिलने की सूचना दी गई। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि सादमान अंसारी घर से कुसमुरा स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए निकला था, किन्तु मदरसे नहीं पहुँचा। इसके कारण उसके परिजन अत्यंत चिंतित होकर उसकी तलाश कर रहे थे।सूचना प्राप्त होने पर परिजन थाना बड़ागाँव पहुँचे, जहाँ बालक की पहचान सुनिश्चित कराने के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने थाना बड़ागाँव पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया