कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा 02 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।*
आज दिनांक 25.05.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही के क्रम में क्रिमिनल अपील संख्या 2692/2003, सेशन ट्रायल संख्या 443/1999, धारा 323/34, 324/34, 308/34, 504 भादवि से संबंधित वांछित 02 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को ग्राम सालिवाहनपुर थाना बड़ागांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1.मोहन पुत्र रामा निवासी ग्राम सालिवाहनपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी, उम्र करीब 56 वर्ष।
2.इन्द्रावती पत्नी मोहन निवासी ग्राम सालिवाहनपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी, उम्र करीब 53 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 श्री कौशलेन्द्र धर दूबे, थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 श्री अमित कुमार वर्मा, थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी।
3.म0आ0 नेहा, थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी













