गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मिर्जापुर में थाना राजगढ़ व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25,000 के इनाम गो-तस्कर को मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तार किया है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और 50,500 नगद बरामद किए गए हैं।
पकड़ा गया आरोपी मेहंदी हसन देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव का रहने वाला है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मामले में वांछित चल रहे शातिर गौ-तस्कर मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट पर 25,000 का इनाम घोषित था।
बुधवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संतनगर क्षेत्र से गोवंश की खरीद-फरोख्त कर मोटरसाइकिल से सक्तेशगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तलेर जंगल सेमरी के पास घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मेहंदी हसन के बाएं पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। उसका एक साथी अंधेरे व भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मौके से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और 50,500 नगद बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय थाना राजगढ़ एवं निरीक्षक राजीव कुमार सिंह एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाईट शिखा भारती, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, मिर्जापुर