वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –17.07.26 को आवेदक द्वारा चौक थाना पर सूचना दी गई कि आवेदक के कर्मचारी द्वारा मेरे दुकान हेमा ज्वेलर्स सुड़िया से चांदी की बटिया वजन 27 किलो 327 ग्राम महालक्ष्मी ज्वेलर्स रेशम कटरा लेकर जाते समय अज्ञात बदमाश गोविंदपुरा मोड़ के पास से लूटकर फरार हो गए थे। जिसके संबंध में घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल द्वारा थाना चौक, थाना लंका व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित की गई टीम ने मुखबिर की सूचना सर्विलांस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के माध्यम से मंगलवार को दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान लौटूबीर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम क्रमशः मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन पुत्र हाजी मुस्कीन उर्फ महमूद अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कॉलोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल मध्य प्रदेश व इदबारा पोस्ट कोतवाली पिपारिया हुशंगाबाद मध्यप्रदेश तथा दूसरे का नाम माशा अल्लाह पुत्र अनवर अली निवासी पिपारिया थाना पचमेढ़ी रोड जिला नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश बताया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 किग्रा0 चांदी, 15020/ नगदी तथा दो अवैध असलहा .315 बोर,4जिन्दा व तीन खोखा कारतूस बरामद किया। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर ने बताया कि दोनो अभियुक्तों को लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड से बजबजा प्लान्ट जाने वाले रोड के पास थाना लंका से मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। भागने के दौरान एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी उसे ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अली उर्फ शाबिर पर भिन्न-भिन्न थानों में ग्यारह मुकदमे तथा माशा अल्लाह पर दो मुकदमे हैं। दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 309(4),761(2), 317 (2),111 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0 नि0 प्रकाश सिंह चौहान, उ0नि0 हिमांशु मिश्रा, उ0नि0 प्रणव पाण्डेय, हे0का0 दिलीप कुमार सिंह, का0 चंदन कुमार पाण्डेय, का0 राजेश कुमार, का0 विवेक शुक्ला, का0 आनंद कुमार गौतम, हे0का0 नारायण सिंह लंका से प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 पवन पाण्डेय, का0 रुद्र प्रताप सिंह, का0 आयुष कुशवाहा, का0 अनुराग यादव, एसओजी से एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह,का0 प्रमोद कुमार सिंह, हे0 का0 प्रमोद चौबे, का0 आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय,का0 सचिन मिश्रा,का0 मयंक त्रिपाठी,का0 इंद्रेश कुमार सिंह,का0 मनीष कुमार बघेल आदि शामिल रहे।